‘काँठ केसरी’
नई दिल्ली। दूरदर्शन ;डीडी नेशनलद्ध पर 33 साल बाद फिर शुरू हुए धारावाहिक रामायण का दिखा भारी क्रेज, टीवी पर रामायण शुरू होते ही कई जगह तो परिवार वालों ने टीवी की आरती उतारी। रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। दूरदर्शन पर इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था। दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण सुबह 9 बजे और फिर रात 9 बजे होगा।
कोरोना को लेकर देश भर में 21 दिन के लाॅकडाउन के बीच सरकार ने एक बार फिर से दूरदर्शन पर धारावाहिक रामायण का प्रसारण शुरू कर दिया। रामायण के प्रसारण की घोषणा के साथ ही हर वर्ग के लोग इसे देखने के लिए लालयित दिखे। लखनऊ सहित पूरे देश में सुबह 9 बजे जैसे ही टीवी पर “रामायण” शुरू हुई, लोग एक बार 33 साल पहले की तरह टीवी घेरकर बैठ गए तथा रिमोट घर के बड़ों ने अपने हाथ में ले लिया ताकि बच्चे चैनल बदल न सके। एक समय था जब टीवी पर रामायण देखने के लिए शहर में “कर्फ्यू” जैसे हालात होते थे। आज जब पूरे देश में लाॅकडाउन है, ऐसे में एक बार फिर रामायण के लिए लोगों में उसी तरह का क्रेज दिखाई दिया।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार गहरा रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का फिर से प्रसारण शुरू किया गया है। सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया है, इसके निर्माता- निर्देशक स्व. रामानंद सागर थे। इसके अलावा अपने समय का बेहद पापुलर एक और धारावाहिक महाभारत का प्रसारण भी दूरदर्शन पर शुरू हो गया। “डीडी भारती” पर “महाभारत” का दोपहर 12 बजे और फिर शाम 7 बजे रोजाना प्रसारण चल रहा है। कोरोना के चलते देश में जारी लाॅकडाउन के बीच लोगों को घर में “रोंके रखने” में मदद मिलेगी।
33 साल बाद शुरू हुआ “रामायण” का प्रसारण, “महाभारत” की भी वापसी
Featured Post
किसानों को राहतः अब नहीं लगाने पड़ेंगे गन्ना भुगतान के लिए शुगर मिलों के चक्कर
काँठ। शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति में आपसी समझौते के उपरांत अब समिति कांठ के माध्यम से किसानों का भुगतान किया जाएगा। इस महत...

-
काँठ। शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति में आपसी समझौते के उपरांत अब समिति कांठ के माध्यम से किसानों का भुगतान किया जाएगा। इस महत...
-
‘काँठ केसरी’ संवाददाता काँठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के 3 साइटों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राई रन 40 स्वास्थ्यकर्मियों एवं अ...
-
छजलैट। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन संयोजन कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत मौढ़ी हजरतपुर के ग्राम की ग्राम पंचायत गढ़ी में बैठ...
-
परिवार मे खुशी का माहौल ‘काँठ केसरी’ संवाददाता मुरादाबाद। महानगर के लाईनपार मंझोली मानसरोवर निवासी चेतन कश्यप पुत्र श्री चन्द्रपाल सिंह क...
-
काँठ। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह प्रचार हेतु विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने दीवारों पर स्लोगन लिख प्रचार प्रसार किया।...