नगर पंचायत में जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याऐं


'काँठ केसरी'
  काँठ। क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने नगर पंचायत में जनता दरबार लगाया और लोगों की शिकायतों को सुना। 
 इस मौके पर आई शिकायतों को उन्होंने अधिकारियों से बात कर समाधान कराया। उन्होंने कहा कि महा के आखिरी रविवार को काँठ में जनता दरबाद लगाकर वह क्षेत्र की समस्याऐं सुनते हैं। जबकि शनिवार को उनके आवास पर जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमें अधिकारियों से बात कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। 
 इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षापति अजयवीर सिंह चैहान, कुंवर सुरेन्द्र सिंह, अशोक विश्नोई, सचिन चैहान उर्फ वंटी, अमित विश्नोई, संजीव गुप्ता, महेश गुप्ता, प्रमोद विश्नोई, सोमवीर सिंह आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Featured Post

किसानों को राहतः अब नहीं लगाने पड़ेंगे गन्ना भुगतान के लिए शुगर मिलों के चक्कर

       काँठ। शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति में आपसी समझौते के उपरांत अब समिति कांठ के माध्यम से किसानों का भुगतान किया जाएगा। इस महत...