जर्मनी का यूरो 2020 क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को उसने उत्तरी आयरलैंड को एक मुकाबले में 6-1 से हराया। टीम के लिए सर्ज नैबरी ने तीन गोल दागे। ये जर्मन टीम के लिए उनकी दूसरी हैट्रिक है। 2016 में अपने डेब्यू मैच में सैन मरिनो के खिलाफ भी उन्होंने तीन गोल दिए थे। आयरलैंड के खिलाफ सर्ज के अलावा लियोन ने दो और जूलियन ने एक गोल दागा। वहीं उत्तरी आयरलैंड के लिए स्मिथ ने इकलौता गोल दागा। ग्रुप सी के एक दूसरे मैच में नीदरलैंड्स ने एस्टोनिया को 5-0 से हराया। टीम के लिए विजनालडम ने तीन गोल ठोके। ऐके और बोऊडू ने 1-1 गोल किया।
जर्मनी बेलारूस को हराकर पहले ही यूरो कप में अपनी जगह बना चुका है। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ घर में मिली बड़ी जीत के बाद वो अपने ग्रुप में सबसे ऊपर पहुंच गया है। उससे नीचे नीदरलैंड और आयरलैंड हैं। अब आयरलैंड यूरो-2020 के फाइनल्स में जाने के लिए प्लेऑफ मैच खेलेगा। चैंपियनशिप अगले साल जून में खेली जाएगी।
यूरो-2020 क्वालिफायर में मंगलवार को हुए मुकाबले
ग्रुप ई
- वेल्स ने हंगरी को 2-0 से हराया
- अजरबैजान को स्लोवाकिया ने 0-2 से मात दी
ग्रुप जी
- पोलैंड ने अपने घर में स्लोवेनिया को 3-2 से हराया
- लातविया ने ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराया
ग्रुप आई
- बेल्जियम ने साइप्रस को 6-1 के बड़े अंतर से मात दी
- रूस ने सैन मरिनो ने 5-0 से हराया
- ग्लासगो में मेहमान कजाकस्तान को स्कॉटलैंड ने 3-1 से पीटा