किसानों को राहतः अब नहीं लगाने पड़ेंगे गन्ना भुगतान के लिए शुगर मिलों के चक्कर

 

    काँठ। शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति में आपसी समझौते के उपरांत अब समिति कांठ के माध्यम से किसानों का भुगतान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण समझौते से किसानों में हर्ष की लहर है।

    शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के मध्य समझौता होने के बाद अब शुगर मिल किसानों को सीधा भुगतान समिति कांठ को भेजेगी। सहकारी गन्ना समिति का तालमेल पंजाब नेशनल बैंक से हो गया है। बैंक का एक कर्मचारी भी गन्ना समिति में उपलब्ध रहेगा। किसानों के खाते में समिति के माध्यम से गन्ने का भुगतान किया जाएगा। अब किसानों को भुगतान के लिए शुगर मिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    सहकारी गन्ना विकास समिति को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले से किसानों का समय व रकम बेवजह खर्च होने से बचेगा। इससे पूर्व किसानों का भुगतान नहीं होने पर शुगर मिल के क्लर्कों को खुश करना होता था, जहां प्रभावशाली किसानों का भुगतान शीघ्र हो जाता था परंतु छोटा किसान अत्यंत त्रस्त था  जो किसान स्वर्गवासी हो जाते थे अथवा अन्य मदों का पैसा किसानों को नहीं मिल पाता था अथवा शुगर मिल बंद होने पर ही भुगतान होता था। अब प्रत्येक किसान का समस्त रिकॉर्ड समिति में उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पर्ची वितरकों की धांधली से भी किसान त्रस्त था। यह जानकारी समिति के सचिव मुकेश कुमार सक्सेना देते हुए बताया कि मोबाइल के माध्यम से किसानों को मैसेज कर दिया जाएगा कि इस दिन उनको गन्ना क्रय केंद्र पर तोला जाएगा। बहरहाल किसानों को गन्ने के भुगतान में अब बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। भुगतान संबंधी सभी निस्तारण समिति के माध्यम से कर दिया जाएगा।

सीएचसी कांठ में किया गया कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन



 ‘काँठ केसरी’ संवाददाता

    काँठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के 3 साइटों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राई रन 40 स्वास्थ्यकर्मियों एवं अधिकारियों पर किया गया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में कोविड-19 वैक्सीन का ड्राइ रन किया गया। स्वास्थ्य केंद्र अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार समस्त क्षेत्र में 100ः  टीकाकरण कराया जाएगा। 45 कैंडिडेट पर टेस्ट करना था जिसमें से 40 पर ही डाईरन किया गया। परीक्षण डब्ल्यूएचओ के निर्देशानुसार सफल हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी ने कहा कि शासन से निर्देश मिलने के बाद 739 स्वास्थ्य कर्मियों का पहले टीकाकरण होगा जिसमें आशा, आंगनवाड़ी ,सहायिका, हेल्थ वर्कर ,पैरामेडिकल आदि समस्त स्टाफ पर डाईरन किया जाएगा एवं शासनादेश के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही शत प्रतिशत टीकाकरण करेगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। 

    इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र सिंह लंबे, डॉ मृणाल राठी, बीपीएम चंद्रशेखर यादव , भगवान सिंह डॉ मनोज यादव, नोडल अधिकारी आशु चैधरी, डॉ स्वाति रस्तोगी उपस्थित रहे।

विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता 15 जनवरी से घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए करेंगे धन संग्रह

 

    काँठ। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह प्रचार हेतु विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने दीवारों पर स्लोगन लिख प्रचार प्रसार किया।

    विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने श्री राम मंदिर धन संग्रह प्रचार हेतु कांठ नगर की दीवारों पर लेखन शुरू किया जिसमें करीब लगभग 150 जगह दीवारों पर प्रचार किया गया। इस दौरान विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह अलग अलग तरीके के स्लोगन लिखे गए। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मोनू विश्नोई ने बताया कि 15 जनवरी से विश्व परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता हर हिंदू के घर तक जाएंगे और श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संगठित करने का कार्य करेंगे। 

    इस मौके पर जिला सह संयोजक मोनू बिश्नोई, नगर अध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई, नगर संयोजक हर्ष विश्नोई, कपिल प्रजापति, चंदन कुमार, कमल सैनी, अजय पाल तोमर, अखिलेश चैहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

18 जनवरी को महिलाएं करेंगी किसान आंदोलन का संचालन


    छजलैट। गाजीपुर बॉर्डर पर 47 में दिन कांठ क्षेत्र के किसानों का जबरदस्त आंदोलन जारी रहा। 18 जनवरी को आंदोलन का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। किसान बिल के विरोध एवं अनेक समस्याओं को लेकर 26 जनवरी को किसान परेड में दिल्ली में लाखों की संख्या में शामिल होंगे। 

    यह जानकारी देते हुए भाकियू वरिष्ठ नेता चै ऋषिपाल सिंह एवं तहसील अध्यक्ष जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू ने बताया कि किसान आंदोलन के 47 वें दिन आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसानों की मृत्यु पर सरकार चिन्तित नहीं,किन्तु हम चिन्तित हैं। समाधान आपके पास नहीं,तो हम हस्तक्षेप करेंगे। उन्होंने बताया कि किसान विरोधी तीन काले कानून वापस होने तक आन्दोलन जारी रहेगा तथा 18 जनवरी को आंदोलन का संचालन महिलाओं द्वारा किया जायेगा। 26 जनवरी की परेड में दिल्ली में लाखों वाहन के साथ करोड़ों किसान शामिल होंगे। 

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता चैधरी ऋषिपाल सिंह, प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष मनोज चैधरी, प्रदेश सचिव चरण सिंह, होशियार सिंह, दीपक चैधरी, जबरसिंह यादव, विजयपाल सिंह, मेहर सिंह, योगेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम, आंनद पाल, मिंटू चैधरी, ओमराज सिंह, कुमरपाल सिंह मौर्य,  प्रियंक चैधरी, राजेश मौर्य, देवेन्द्र सिंह, विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू महासंघ ने किया राजपत्रित अधिकारी का स्वागत

 


काँठ। नगर में प्रथम बार आगमन पर राजपत्रित अधिकारी का हर्षोल्लास से रोड शो के रूप में स्वागत किया गया।
    नगर में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में राजपत्रित अधिकारी पॉलिटेक्निक बिजनौर डॉ अनुज अग्रवाल के कांठ में प्रथम बार आगमन पर  जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ एवं गुर्जर विकास समिति उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री नितिन कुमार गुर्जर ने उनका भव्य स्वागत ताज महल टॉकिज पर किया और ताज महल टॉकीज से लेकर नगर कांठ में एक रोड शो के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ क्वालिटी रेस्टोरेंट तक रोड शो किया। इस दौरान क्वालिटी रेस्टोरेंट पर बैठकर चर्चा की। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर ने कहा की नगर कांठ निवासी डॉ अनुज अग्रवाल ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। वह अपने जीवन युग में अब तक 5 नौकरी को इस्तीफा देकर छठी नौकरी कर रहे हैं। वह अपने जीवन में बहुत संघर्षशील व्यक्ति रहे हैं। मैं ईश्वर से ऐसी प्रार्थना एवं कामना करता रहता हूं कि आगे इसी तरह ईश्वर का आशीर्वाद हम पर बना रहे। राजपत्रित अधिकारी डॉ अनुज अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। 
    इस अवसर पर बलेश कुमार गुर्जर, अरविंद नागर, जीतू बिश्नोई, अश्वनी, नीतू गुर्जर, बिट्टू गुर्जर, संजू चैहान, अमित यादव, वीर सिंह जाटव आदि रहे।


कांग्रेसियों ने बैठक आयोजित कर किया संगठन विस्तार

छजलैट। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन संयोजन कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत मौढ़ी हजरतपुर के ग्राम की ग्राम पंचायत गढ़ी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। 
बता दे संगठन विस्तार हेतु कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत मौढ़ी हजरतपुर के ग्राम की ग्राम पंचायत गढ़ी स्थित मौ रईसुद्दीन के आवास पर कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। 

    इस दौरान सभी ने कांग्रेस पार्टी के विचारों का समर्थन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुरादाबाद विनोद गुंबर, कमर सलीम, रामस्वरूप जाटव, अरहत खान, पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग फिरोज अनवर, डॉ सिराजुद्दीन अंसारी, शरीफ आजाद, सलीम खां, तबस्सुम जहाँ, सुशीला कश्यप, उस्मान नेताजी, निपेंद्र सिंह जाटव आदि उपस्थित रहे।

चेतन कश्यप को मिली पीएचडी की उपाधि

 परिवार मे खुशी का माहौल



‘काँठ केसरी’ संवाददाता

  मुरादाबाद। महानगर के लाईनपार मंझोली मानसरोवर निवासी चेतन कश्यप पुत्र श्री चन्द्रपाल सिंह काफी समय से कुमांयू विश्वविद्यालय नैनीताल में कामर्स के हाउसिंग फाईनेंस विषय पर शोध कर रहे थे। उनका शोध कार्य पूर्ण हो जाने पर विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। पीएचडी की उपाधि मिलने पर चेतन कश्यप के परिवार और संबंधियों में खुशी का माहौल व्याप्त है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके निवास पर प्रियजनों का तांता लगा है। 

Featured Post

किसानों को राहतः अब नहीं लगाने पड़ेंगे गन्ना भुगतान के लिए शुगर मिलों के चक्कर

       काँठ। शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति में आपसी समझौते के उपरांत अब समिति कांठ के माध्यम से किसानों का भुगतान किया जाएगा। इस महत...